वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। विधिक पत्रकार संघ के महामंत्री घनश्याम मिश्र का सोमवार को निधन हो गया। संघ के कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में कचहरी में घटने वाली घटनाओं को अपनी क़लम से निर्भीक होकर लोगों के सामने पेश किया। सभा में मेराज फारुकी, अमरेंद्र तिवारी, बीरेन्द्र सिंह. अरविंद मिश्रा, मनोज तिवारी. रवि श्रीवास्तव आदि रहे। उधर, सेंट्रल बार एसो. के सभागार में अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा और छेदी राम कुशवाहा के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, रंजन मिश्रा, जयंत कुशवाहा आदि थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता मंच ने बीके राय के कार्यों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.