आदित्यपुर, दिसम्बर 8 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रखंड सभागार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाभुकों के बीच विभिन्न योजना मद में 72 लाख की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन सरायकेला की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धृष्टि धैर्या ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धैर्या ने कहा कि न्यायालय हक पाने की जगह है। कोई गलत कर रहा है तो आप बेहिचक न्यायालय की शरण लें। कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का यह प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले, इसलिए न्यायालय खुद उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। जरूरतमंदों को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए इस तरह का आयोजन जिला से लेकर ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकार से संबंधित कई महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.