पलामू, मार्च 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन और पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रजंन के मार्गदर्शन में अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न थाना और पंचायत सचिवालय में रविवार को मनाया गया। थाना प्रभारी व मुखिया की अध्यक्षता में पारा लीगल वोलेंटियर ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर महिलाओं को उनके संविधान प्रदत अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। इस क्रम में मेदिनीनगर की महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण मे महिलाओं की भूमिका अहम हैं। महिलाएं अपने को कमजोर न समझे, कानून उनके साथ है। हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने दहेज प्रताड़ना, डायन बिसाही, महिला हिंसा, नशा उन्मूलन के खिलाफ महिलाओं को आगे आने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.