मुरादाबाद, मार्च 31 -- कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम सीलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को वैवाहिक मामलों के पूर्व-न्यायलय विवाद स्तर पर समाधान एवं विधिक जागरूकता विषय पर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सैयद माउज बिन आसिम के दिशा-निर्देशन तथा सचिव तपस्या त्रिपाठी के आदेशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवादों को अदालत जाने से पहले आपसी समझौते और विधिक सहायता के माध्यम से सुलझाया जा सकता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरि...