अररिया, जून 14 -- पलासी, (ए.सं.)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को कनखुदिया पंचायत के सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के कानूनी जानकारी दी गयी। इस क्रम में बाल सुरक्षा, बाल श्रमिक, बाल विवाह, दहेज प्रथा, चोरी, दहेज लेना और दहेज देने सहित अन्य विषयों पर लोगो को कानूनी जानकारी दी गयी। इस क्रम में विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार ने लोगों को बच्चों के वैधानिक व कानूनी अधिकार की विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम उन लोगों ने बाल विवाह नहीं करवाने, दहेज नहीं लेने व बच्चों का सही देखभाल करने संबंधी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विधिक जागरूकता शिविर में बाल सुरक्षा की मिली जानकारी इस क्रम में उनलोगों को अररिया व्यवहार न्या...