इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- जसवंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का त्वरित और निःशुल्क निस्तारण किया जाता है, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निकाली गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.