बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। बागपत नगर पालिका परिषद में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता और साक्षरता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति भी न्याय पाने के लिए नि:शुल्क कानूनी मदद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में आमजन को कानून के प्रति जागरूक व उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने को साक्षर किया गया। यह भी पढ़ें- जोकबहार बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...