इटावा औरैया, मार्च 19 -- गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी द्वारा शिवपाल सिंह पीजी महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने न्याय की तीन देवियों का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक, सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी को भी इतना अपना न समझें कि अपनी हर निजी बात साझा कर दें। उन्होंने कहा कि सोचने का दायरा बढ़ाने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना बेहद जरूरी है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल सकारात्मक और ज्ञानवर्धक चीजों को अपनाना चाहिए तथा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.