मिर्जापुर, मार्च 12 -- लालगंज। विधिक साक्षरता अभियान के तहत बुधवार को तहसील परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना किया गया। ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश जीनत परवीन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किए। दोनों अधिकारियों ने बताया कि प्रचार वाहन क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बस्तियों में पहुंचकर लोगों को विधिक साक्षरता शिविरों की जानकारी देगा। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, महिला व बाल अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, श्रमिक अधिकार और संपत्ति संबंधी कानूनी प्रावधानों के विषय में जानकारी दी जाएगी।अभियान के माध्यम से न्याय व्यवस्था और विधिक सेवाओं से संबंधित जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रचार वाहन के जरिए सूचना सामग्री वितरित की जाएगी और लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.