सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को मिली नालसा जागृति योजना की जानकारीविधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत डालसा द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आदिकाल मंच, संगी म्यूजिकल ग्रुप सिमडेगा एवं चक्रीय विकास संस्थान सिमडेगा के कलाकारों ने बीरु, लचरागढ़ और बानाबिरा के साप्ताहिक हाट-बाजारों में विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चलाया। कलाकारों ने गीत,संगीत,नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य के माध्यम से लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों और सरकारी...