मथुरा, जनवरी 9 -- छटीकरा, हिन्दुस्तान संवाद बार एसोसिएशन मथुरा के वार्षिक कार्यकाल पूरा होने से पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एडवोकेट एवं सचिव शिवकुमार लावनिया एडवोकेट द्वारा एडवोकेट पूरन प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विगत वर्ष में किए गए सामाजिक, न्यायिक कार्यों एवं बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करने पर यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। फोटो-06-पूरन प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष एवं सचिव।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.