लखनऊ, अप्रैल 7 -- सुनील तिवारी /लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विधानसभा के सामने एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। विधान भवन के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते महिला को बचा लिया। महिला ने दूसरी बार आत्मदाह का प्रयास किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। महिला की पहचान संध्या सिंह पत्नी सुखदेव के रूप में हुई है, जो गाजीपुर सेक्टर-22 की निवासी बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मानक नगर क्षेत्र में लगभग 1600 वर्ग गज जमीन है, जिस पर सरदार और प्रेम सिंह नामक व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और जिलाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.