विधावा ने बेटे-बहू पर लगाया मारपीट का आरोप
मेरठ, अप्रैल 27 -- थाना इंचौली के लावड़ चौकी क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी विधवा ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट, जान से मारने और चोरी की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर निवासी विधवा बती देवी ने चौकी पर दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात उसके छोटे बेटे ने उसके कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और संदूक में रखे बैनामे के जरूरी कागजात, चांदी की पायल और सोने के कुंडल चोरी कर लिए। पीड़िता ने टूटा ताला देखकर बेटे से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार ली, लेकिन सामान लौटाने से इनकार कर दिया। जब उसने दोबारा सामान की मांग की तो बेटे और बहू ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सोमवार को लावड़ चौकी पहुंची पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.