विधायी विशेषाधिकारों के मुद्दे पर कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में दखल देने की अर्जी दी है। यह मामला विधायकों के विधायी विशेषाधिकारों के दायरे और अभिव्यक्ति की आजादी पर उनके असर से जुड़े प्रावधानों की व्याख्या से संबंधित है। सात जजों की संविधान पीठ 6 अक्तूबर को इस मामले पर सुनवाई करेगी। अपनी अर्जी में कामरा ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने मौजूद कानूनी सवालों से सीधे तौर पर प्रभावित हैं, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा में उनके स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल 'नया भारत' को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही चल रही है। कामरा ने कहा कि नागरिकों की आवाज़ को 'दबाने' के लिए विधायी विशेषाधिकार का इस्तेमाल लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.