हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने 7.33 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या-2 के शीशमहल स्थित हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जन मिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मनोज कुमार तिवारी, गिरीश चन्द्र तिवारी, केशव दत्त तिवारी, एन.डी. तिवारी, दिनेश फुलारा, संजू उप्रेती, गिरीश पाण्डेय, विक्रम डंगवाल, सुरेश तिवारी, विनोद भट्ट, पुष्पा सम्मल, उमेश तिवारी, हरीश बलुटिया, दिवेश तिवारी, मनोज तिवारी, भुवन तिवारी, वरुण भाकुनी, मोहन बलुटिया, दयानन्द तिवारी, केआर पाण्डेय, हरीश जोशी, पियूष तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि पाण्डेय एवं पंकज दुमका आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...