प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हंडिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद को बड़ा झटका लगा है। बीते जून महीने में दो भाइयों संतोष कुमार और सुशील कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल उनकी अग्रिम जमानत अर्जी को प्रयागराज की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने मामले को अत्यंत गंभीर प्रकृति का बताते हुए कहा कि प्रकरण हत्या के आरोप से संबंधित है और उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों में अग्रिम जमानत दिए जाने का पर्याप्त आधार नहीं है।

अदालत का निर्णय यह आदेश विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी योगेश कुमार-तृतीय ने विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह व ए.डी.जी.सी. सुशील कुमार वैश्य तथा आरोपी के अधिवक्ता के तर्कों को सुनकर पारित किया। न्यायालय ने अपने आदे...