विधायक हंसू राम ने सड़क का किया लोकार्पण
बलिया, मार्च 17 -- बेल्थरारोड। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने ग्राम सभा राजपुर में राजबहादुर सिंह के फार्म से पानी टंकी होते हुए छठ घाट तक नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। आयोजित समारोह में विधायक ने बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण हो जाने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मौके पर अमरनाथ सिंह, राजकुमार पटेल, प्रभाकर राजभर , राजबहादुर यादव, छोटू सिंह, विपिन मिश्र, मनीष जायसवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.