दुमका, मई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। आदर्श आचार संहिता मामले में महेशपुर विधायक प्रो. स्टेफन मरांडी की एमपी-एमएलए के विशेष अदालत एसडीजेएम मोहित चैधरी की न्यायालय में सोमवार को पेश हुए। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रो.मरांडी अदालत में पेश हुए। मरांडी पर आरोप है कि बगैर अनुमति के प्रचार वाहन का इस्तेमाल किया गया था। मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत जीआर केस नंबर 08/ 2022 के तहत ट्रायल चल रहा है। आज केस में आरोपी विधायक प्रो स्टेफन मरांडी का बयान दर्ज हुआ। अगली तिथि 10 जून को बहस पर रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...