चाईबासा, फरवरी 28 -- जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने अपने पैतृक ग्राम जिंतुगाड़ा, जगन्नाथपुर में परिवार संघ देशवाली के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त झारखंड वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। विधायक श्री सिंकु ने कहा कि क्षेत्र की उन्नति, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ईश्वर से राज्य के विकास और सभी नागरिकों के खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.