चाईबासा, जून 13 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड के रुगुडसाई गांव में पिछले कई महीनों से खराब पड़े बोरिंग के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। पानी की किल्लत से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही थी, जिन्हें दैनिक जरूरतों के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकु से की। शिकायत मिलते ही विधायक श्री सिंकु ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभाग से खराब पड़े बोरिंग की मरम्मत कराई।बोरिंग की मरम्मत के बाद गांव में फिर से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- महीनों से खराब चापाकलों की हुई मरम्मत पेयजल समस्या दूर होने से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक सो...