विधायक से 18 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग
दुमका, मई 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत बाह्य स्रोत कंपनी रेडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रांची के कर्मियों ने 18 माह से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जामा विधानसभा की विधायक डॉ लुईस मरांडी को आवेदन सौंपकर भुगतान कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कर्मियों ने बताया कि कंपनी के माध्यम से रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में चार कंप्यूटर सहायक एवं दो एमटीएस कर्मी कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी कार्यालय के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्य, प्रतिवेदन तैयार करने, पत्र टंकण, वाहन संचालन तथा कार्यालय की साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करते हैं। कर्मियों ने बताया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 एवं अबुआ आवास योजना पंजीकरण जैसे कार्यों में देर रात तक जिम्मेदारी पूर्वक योगदान दिया है। आवेदन में कहा गया है कि कर्मियों को अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.