विधायक से शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मांगा सहयोग
सिमडेगा, अप्रैल 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू को विधायक भूषण बाड़ा ने बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दीपक रिंकू को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि दीपक रिंकू ने अपनी मेहनत, लगन और जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर नगर क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। वे अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश अग्रवाल के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। अपने पिता के आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए दीपक रिंकू समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। इस दौरान विधायक ने नगर विकास विभाग के सचिव से दूरभाष पर बात कर सामटोली पथ के निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से लंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.