मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के वोकशनल कर्मचारियों ने रून्नीसैदपुर के विधायक और सीनेट सदस्य पंकज कुमार मिश्रा से मुलाकात की। कर्मचारी संघ के सचिव उज्ज्वल कुमार ने उनसे सीनेट में वोकेशनल कर्मियों की समस्याओं को उठाने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय, पटना से पारित आदेश के आलोक में 25 वर्षों से सेवा दे रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रम-दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा नियमितिकरण करने सहित अन्य मांगों की ओर विधायक का ध्यान खींचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...