खगडि़या, मई 16 -- बेलदौर । एक संवाददाता। आईटी भवन में शनिवार को पहुंचे विधायक पन्नालाल सिंह पटेल से वहां उपस्थित लोगों ने बीडीओ का जमकर शिकायत की। जानकारी के मुताबिक विधायक जब आइटी भवन पहुंच कर बीडीओ से जानकारी लेने की कोशिश की तो पता चला कि वे अभी अपने कार्यालय कक्ष में नहीं हैं। बीडीओ के अनुपस्थिति की खबर पर विधायक विफर पड़े एवं उनके अनुपस्थिति में खड़ी खोंटी सुनाई। विधायक ने कहा कि वर्तमान बीडीओ का कार्यकाल बेलदौर प्रखंड में पूरी होने वाली है। इसलिए वे विकास में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके बदले वे कमीशन वसूली में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह भी पढ़ें- विधायक से लोगों ने की बीडीओ की शिकायत विधायक को आइटी भवन में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त योजनाओं को बीडीओ अपने पसंद के लोगों से करवा कर संबं...