घाटशिला, अगस्त 22 -- चाकुलिया। चाकुलिया के मौरबेड़ा के मजदूर सुंदर मुर्मू(25) की विगत 16 अगस्त को तमिलनाडु में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। ‌उसका अंतिम संस्कार वहीं हो गया था। मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के भाई नरेन मुर्मू और ग्रामीण शुक्रवार को विधायक कार्यालय में विधायक समीर कुमार मोहंती से मिले। परिजनों ने उपायुक्त के नाम विधायक के सचिव गौतम दास को मृतक की मां शोभा मनी मुर्मू द्वारा लिखित आवेदन पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि श्रम विभाग की ओर से तत्काल 50 हजार रुपए दिए गए थे।‌ शेष एक लाख रुपए नहीं मिले हैं। विधायक ने भरोसा दिया कि मुआवजा राशि के भुगतान के लिए आवश्यक पहल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...