रांची, मार्च 14 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड विधानसत्र में पर्यटनकर्मियों का ईपीएफ, जीवन बीमा, मृत पर्यटनकर्मियों के आश्रितों को काम देने का मुद्दा उठाने पर शनिवार को पर्यटनकर्मियों ने विधायक राम सूर्या मुंडा से मिलाकर आभार जताया। पर्यटनकर्मियों ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर उनका धन्यवाद किया। मौके पर झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, संरक्षक बालेश्वर बेदिया, मुखिया सुखराम सारूकद, उपाध्यक्ष योगेश्वर अहीर सह सचिव नंदराम पूर्ति, दुर्गा भेंगरा, बच्चन नाग हरिचरण बेदिया, आसिशन हापतगडा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.