जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- आल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि कुछ कथित कान्वाई नेता शुरू से चालकों को गुमराह कर रहे हैं। जिला प्रशासन व श्रम विभाग में अक्सर शिकायत करना इनकी आदत सी बन गई है। ये लोग प्रबंधन को ब्लैकमेल करने का काम करते हैं। बताया कि ये लोग कान्वाई चालकों का भयादोहन कर चंदा एकत्रित करते हैं। विधायक से मिलने वालों में ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शिवनारायण रजक, महामंत्री जयनारायण सिंह उर्फ साधु, उपाध्यक्ष सुदामा यादव, श्याम यादव, करमजीत सिंह, अरुण श्रीवास्तव, ए राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.