गया, मई 27 -- बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी से दुर्व्यवहार मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि विधायक ज्योति देवी से दुर्व्यवहार मामले में लाडू गांव के सीता यादव उर्फ सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया सीता उर्फ सिकंदर गंभीरा गांव के समीप विधायक से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी था और फरार चल रहा था। सीता के गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में नामजद बनाए गए सारे आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...