विधायक से ठगी पीड़ितों ने की भुगतान कराने की मांग
बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता ठगी पीड़ितों का भुगतान अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम 2019 के अंतर्गत करवाए जाने को लेकर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार, श्रीराम, शिवनारायण साहू के नेतृत्व में विधायक श्रीप्रकाश द्विवेदी को बताया कि टोगो रिटेल मार्केटिंग कंपनी लि., वी आल म्युचुअल बेनिफिट निधि लि., पेट्रोन मिनिरल एंड मेटल्स लि., पीएसीएल, जीजीआई आदि कंपनियों, कोआपरेटिव सोसायटी के पीड़ितों के आवेदन पत्र भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट कंपाउंड में जमा करवाए। आज तक न ही किसी पीड़ित का भुगतान कराया न ही ठग कंपनियों को नोटिस भेजा। इस दौरान अचलेस, राजेश, मातादीन, अशोक कुमार, दादूलाल साहू, विनय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.