विधायक सुमित ने सुभाष नगर में सड़क का किया लोकार्पण
हल्द्वानी, जून 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को आवास विकास स्थित सुभाष नगर में 26.98 लाख रुपये की लागत से बने मार्ग का शिलान्यास किया। जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क संबंधी समस्या दूर होने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपना जीवन हल्द्वानी के विकास और जनसेवा को समर्पित किया था। उन्हीं के विकासवादी विजन को आगे बढ़ाते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सुभाष नगर क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग थी, जिसके पूरा होने पर स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.