विधायक सीताराम वर्मा मुकदमे से बरी हुए
सुल्तानपुर, जून 29 -- सुलतानपुर, संवाददाता। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में चार साल पूर्व प्रशासन की अनुमति बिना चुनावी सभा कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपी विधायक सीताराम वर्मा समर्थकों संग सोमवार को मुकदमे से बरी हो गए। एमपी - एमएलए के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की कोर्ट में अभियोजन पक्ष विधायक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। विधायक के साथ ही उनके समर्थकों पवन वर्मा, शुभम वर्मा, संतराम और रंजीत वर्मा पर भी चार्जशीट दाखिल हुई थी, जिनका ट्रायल चला। उड़नदस्ता प्रभारी ने सभी पर 23 फरवरी 2022 को लम्भुआ क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों के साथ महात्मा गांधी मनरेगा खेलकूद मैदान खड़ुआन में बिना अनुमति चुनावी सभा करने का आरोप लगाया था। चार साल तक चली सुनवाई के बाद भी अभियोजन पक्ष ठोस सबूत नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.