झांसी, अप्रैल 4 -- अब मोर्चा विधायक और सांसद को खून से पत्र लिखेगा। जिसमें बुन्देलखंड पृथक राज्य निर्माण न होने के सभी गिले शिकवे भी होंगे। यह बात बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय ने पत्रकारों के बीच कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलों के साथ विश्वासघात हुआ। वादाखिलाफी की गई है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगी। मोर्चा ने कहा कि अब प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के नौ सांसदों व पचपन विधायकों को खून से धिक्कारने वाला पत्र लिखा जाएगा। साथ ही धिक्कार यात्रा भी निकाली जाएगी। बताया, बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों से संघर्ष किया जा रहा। त्याग और बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों की खुली अवहेलना ने पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुूंचाई।कहा कि क्षेत्र के नौ सांसद जिन पर बुंदेलखंड की आवाज संसद तक पहुंचाने की जिम्मेदार...