विधायक सांगा ने तीन सड़कों का किया शिलान्यास
कानपुर, जून 12 -- कानपुर। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुक्रवार को बिधनू ब्लॉक क्षेत्र में तीन सड़कों का शिलान्यास किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने खड़ेसर से छत्तपुरवा तक 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क और खड़ेसर से ज्यावलपुरवा तक करीब 25 लाख रुपये की लागत वाली सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा खेरसा में साधन सहकारी समिति से जयसिंहपुर पुलिया तक 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड की आधारशिला भी रखी। इस दौरान रामदेव शुक्ला, अनूप अग्निहोत्री, बाबू तिवारी, छोटे शुक्ला, कुंदन सिंह चंदेल, बलराम तिवारी, अर्वेश सोनकर, पवन सिंह चंदेल, मिंटू सिंह, मोनू सिंह और अभय परिहार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.