विधायक सविता कपूर ने सुनीं कौलागढ़ की समस्याएं
देहरादून, मई 12 -- देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में वार्ड 31 कौलागढ़ शांतिविहार के निवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने विधायक को मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए। सविता कपूर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शांतिविहार की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.