कटिहार, मार्च 8 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बलरामपुर विधानसभा की विधायक संगीता देवी ने शनिवार को भाग बारसोई पीडब्ल्यूडी रोड से उत्क्रमित गर्ल्स स्कूल बारसोई तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर मौजूद संवेदक सुनील विश्वास एवं कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण पीसीसी एवं पिचिंग के समायोजन से कराया जाएगा। यह सड़क लगभग 1350 मीटर लंबी तथा 12 फीट 4 इंच चौड़ी होगी, जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड़ 51 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।विधायक संगीता देवी ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर बारसोई बाजार, आबादपुर तथा आजमनगर के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.