विधायक व सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सुल्तानपुर, जून 10 -- मोतिगरपुर संवाददाता। 'जनता की सरकार, जनता के द्वार' अभियान के तहत बुधवार को मोतिगरपुर ब्लॉक के मुड़हा ग्राम पंचायत में जन चौपाल आयोजित हुई। बिजली, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पंचायत आदि विभागों ने स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सीडीओ विनय सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मातहतों को निस्तारण का निर्देश दिया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। यह भी पढ़ें- रात्रिकालीन चौपाल में शिकायतों का अंबार उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में लापरवाही न बरतने की हिदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.