साहिबगंज, मई 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन व एसडीओ सदानंद महतो ने शनिवार को बीएलएनएल बोहरा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। मौके पर कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुदान व विकास कार्यों की जानकारी ली गई। विधायक ने विषयवार प्रथम व द्वितीय वर्ष में पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ-साथ सभी विषयों के शिक्षकों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की । विधायक ने कॉलेज के टूटे हुए चहारदिवारी को अविलंब निर्माण करने का भी निर्देश दिया । अनुदान उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रयोगशाला, फर्नीचर, पुस्तकालय, कक्षाओं की मरम्मत व आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। मौके पर प्राचार्य अजय कुमार, भूतपूर्व विधायक ध्रुव भगत, शिक्षक प्रतिनिधि अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू सहित अन्य कर्मचार...