मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव कुमार की ओर से दी गई अग्रिम जमानत अर्जी पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। प्रधान जिला जज ने इस अर्जी का आगे की सुनवाई के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-10 के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया। इस पर 17 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।ब्रह्मपुरा थाना के कृष्णा टोली की आशा देवी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें 26 अगस्त 2022 को उसके पति रंजीत कुमार को धोखा देकर बिना रुपये दिए सात डिसमिल भूमि रजिस्ट्री करा लेने का आरोप लगाया था। इसमें राहुल ठाकुर, उज्ज्वल कुमार पांडेय, कार्तिक कुमार, बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू कुमार को आरोपित किया था। इसके अलावा अहियापुर थाना के झपहां-उदनडीह गांव में 52 लोगों ...