देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना विधानसभा के गेट पर पलट दिया। मंगलवार को विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले किसानों ने प्रदर्शन किया। गन्ने का ट्रक पलटने के बाद विधायक और उनके साथ मौजूद किसानों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया। आरोप था कि किसानों का करोड़ों रुपए का गन्ना बकाया भुगतान लंबित है। मौके पर पुलिस ने स्थिति संभाली और गाना हटाकर किनारे किया। इसके बाद वहां आवाजाही शुरू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.