पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देशानुसार संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर तालमेल, संवाद और समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरकार-संगठन समन्वयकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका को सीमांचल, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल का सरकार-संगठन समन्वयक नियुक्त किया गया है। विजय खेमका के समन्वय क्षेत्र में सीमांचल प्रमंडल के अररिया, पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज, कोशी प्रमंडल के सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा तथा भागलपुर प्रमंडल के भागलपुर, बांका एवं नवगछिया जिले शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचायक है। यह भी पढ़ें- त्रिविक्रम नारा...