सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी विस सत्र में सदर अस्पताल में मशीनरी और विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से आम जनता को हो रही कठिनाईयों का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि हमेशा दुर्घटना होते रहती है,जान माल का नुक्सान होते रहता है।साथ ही साथ प्रायः जख्मी होने के साथ शरीर के हड्डी का भी टूट फूट होते रहता है। फलस्वरूप सदर अस्पताल में मशीनरी नहीं रहने के कारण गरीब मरीज का इलाज नहीं हो पाता है। उसी प्रकार अल्ट्रा साउंड मशीन तो सरकार द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है परन्तु उसको संचालित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। जिससे वो मशीन हाथी का दांत साबित हो रहा है। उन्होंने सदन के माध्यम सरकार से समस्या के समाधान करने की मांग की।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.