सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र के दौरान क्षेत्र में सिंचाई सुविधा की कमी से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा जंगल एवं पहाड़ी है, जहां सिंचित भूमि बहुत कम है और किसान पूरी तरह वर्षा पर निर्भर हैं। जिससे लगभग 6294 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में तीन नए चेकडैम निर्माणाधीन हैं तकनीकी एवं बजटीय स्वीकृति के आधार पर और योजनाएं शुरू की जाएंगी। विधायक विक्सल कोंगाड़ी द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाने से क्षेत्र के किसानों को आने वाले समय में बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...