सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। असम में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। कहा गया कि असम में चाय बागानों में श्रमिकों एवं वहां के नागरिकों में आदिवासी समुदाय की एक बड़ी आबादी रहती है। यही कारण है कि झारखंड के कद्दावर एवं आदिवासी समाज में आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ने के लिए विख्यात नेताओं को अहम भूमिका तय की गई है। इसी कड़ी में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी को आगामी असम विस चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंता विश्वासरमा की सरकार को उखाड़ फेंकने की मुहिम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल ने झारखंड राज्य के ऊर्जावान नेताओं को प्रचार प्रसार की कमान सौंपी है। जिसका नोटिफिकेशन प्रभारी के राजू ने जारी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.