रामगढ़, अगस्त 7 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातू डैम को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। इस दिशा में पर्यटन निदेशालय झारखंड रांची के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात कर उन्हें दो ज्ञापन सौंपा। इसमें पतरातू डैम क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग की। उन्होंने पतरातू डैम क्षेत्र को राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करते हुए पर्यटन निदेशालय, झारखंड रांची के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने अपने ज्ञापन के माध्यम से पतरातू डैम क्षेत्र में स्काईवॉक, सोलर बोट, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, हैंगिंग ब्रिज, ग्लास ब्रिज, रोपवे एवं ट्रॉली झूला जैसी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने ...