रामगढ़, जुलाई 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस स्थित विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता सह कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक सशक्त, आत्मनिर्भर और अखंड भारत की परिकल्पना की थी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओ...