लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- 137 विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को लेकर पहचाने वाले विधायक रोमी साहनी ने शोकग्रस्त व पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर आर्थिक मदद बांटी। ग्राम कोठिया के दिवंगत रमेश चौहान के आवास पर पहुंचकर विधायक रोमी साहनी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और उनकी पत्नी संध्या को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं ग्राम सभा ग्रंट नं. 3, इंदिरानगर में दुर्घटना में मृतक मंगरू के घर पहुंचकर उनकी मां को 15 हजार रूपये की सहायता दी। इसके अतिरिक्त ग्राम भगवंतनगर गुलरा में मृतक विशाल तिवारी के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी व उनकी मां लता देवी को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.