लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- शासन से मनोनीत किए गए नगर पालिका परिषद पलिया एवं नगर पंचायत भीरा के सभासदों का स्वागत समारोह पलिया विधायक रोमी सहनी के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी नवनियुक्त सभासदों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सभासद अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई गति देंगे। इस दौरान मौजूद तमाम लोगों ने एक दूसारे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.