जहानाबाद, फरवरी 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार को बिहार विधानसभा के जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के स्थान पर प्राक्कलन समिति का सदस्य मनोनीत किया है। विधायक के मनोनयन पर राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बुधवार को उक्त आशय की जानकारी राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ने दी। उन्होंने बताया कि यह मनोनयन वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। प्राक्कलन समिति विधान सभा की एक महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है, जिसका मुख्य कार्य सरकारी व्यय के अनुमानों की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना होता है कि सार्वजनिक धन का उपयोग सही दिशा में और नियमानुसार हो। इस समिति के माध्यम से विभिन्न विभागों के बजट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.