नैनीताल, मार्च 18 -- भीमताल, संवाददाता। विभिन्न जन-समस्याओं और क्षेत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में पिछले 14 दिनों से चल रहा व्यापारियों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने धरना स्थल पर पहुंचकर और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मांगों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए, जिसके बाद देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने अपना अनशन तोड़ा।विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, भीमताल बाईपास नहर कवरिंग, नगर में पार्किंग का निर्माण, दूरस्थ क्षेत्रों में आईटीआई कॉलेज खोलने, विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का उच्चीकरण, अस्पता...