पटना, दिसम्बर 12 -- रालोमो विधायक रामेश्वर महतो के शुक्रवार की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इसे पार्टी के खिलाफ मोर्चा माना जा रहा है। बिना किसी का नाम लिए लिखे उनके पोस्ट को पार्टी और नेतृत्व से उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी और नेता का नाम नहीं लिखा है। विधायक रामेश्वर महतो ने लिखा है कि राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाय और नीतियां जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगे, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता। आज का नागरिक जागरूक है। वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से विधानसभा चुनाव में चार विधायक चुनाव जीतकर आये हैं। शपथ ग्रहण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.